सलमान-शाहरुख कुर्बानी को तैयार: इस बकरीद पर धुरंधर की धूम, कौन खरीदेगा इतना महंगा बकरा? लोग ले रहे सेल्फी
सीलमपुर बाजार के दुकानदार नादिम ने बताया कि धुरंधर नाम का बकरा लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। कई खरीदार इसके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं, जबकि बच्चे भी इसे देखने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बकरीद के त्योहार को लेकर राजधानी दिल्ली की पुरानी बाजारों में इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। जामा मस्जिद, मीना बाजार, सीलमपुर और आसपास के इलाकों में बकरों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार बाजार में सलमान, शाहरुख और धुरंधर नाम के बकरे खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हालांकि खरीदारों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा धुरंधर की हो रही है, जिसने अपनी ऊंचाई, वजन और आकर्षक अंदाज से सलमान और शाहरुख को भी पीछे छोड़ दिया है।
धुरंधर की कीमत एक लाख पहुंची
सीलमपुर बाजार के दुकानदार नादिम ने बताया कि धुरंधर नाम का बकरा लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। कई खरीदार इसके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं, जबकि बच्चे भी इसे देखने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। दुकानदार ने बताया कि इस खास बकरे की कीमत एक लाख रुपये के आसपास पहुंच गई है। वहीं सलमान और शाहरुख की कीमत भी 70 से 80 हजार रुपये तक बताई जा रही है।
शाम को आती है खरीददारों की भीड़
बाजार में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लाए गए बकरे सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। व्यापारी बताते हैं कि इस बार बड़े आकार और खास नस्ल के बकरों की मांग ज्यादा है। शाम होते ही मीना बाजार और जामा मस्जिद इलाके में खरीदारों की भीड़ बढ़ जाती है, जिससे पूरा इलाका मेले जैसा दिखाई देता है।
28 को बकरीद, बकरों की बुकिंग जारी
दुकानदारों का कहना है कि 28 मई को बकरीद होने के चलते अभी लोगों ने बकरों को बुक करवाना शुरू कर दिया है। चारे और परिवहन खर्च में बढ़ोतरी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग अपने बजट के अनुसार छोटे और बड़े दोनों तरह के बकरे खरीद रहे हैं।
लोगों में खासा उत्साह
त्योहार को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। पुरानी दिल्ली की बाजारों में इन दिनों बकरीद का उत्साह पूरी तरह देखने को मिल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.