फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ola services resumes at igi airport in lockdown 4 with safety measures

लॉकडाउन 4.0 :  दिल्ली हवाई अड्डे पर ओला कैब सुविधाएं फिर शुरू, संक्रमण रोकने के लिए की ये तैयारियां  

Tue, 26 May 2020 11:15 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 26 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
ola services resumes at igi airport in lockdown 4 with safety measures
ola

ऑनलाइन कैब बुकिंग कंपनी ओला ने दिल्ली मेंं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सेवाएं दोबारा शुरू कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


कंपनी की और से कहा गया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर सुविधाएं देने , चालकों का तापमान मापने और प्रत्येक यात्री के सवार होने से पहले कार की जांच करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। कंपनी की पहल ‘सुरक्षित यात्रा के लिए दस कदम’ के तहत कार चालक और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


ओला के प्रवक्ता आनंद सुब्रमण्यम ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए हम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दिल्ली के अतिरिक्त हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, अमृतसर, पटना, वाराणसी समेत 21 अन्य शहरों में लोग ओला कैब बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 संक्रमण के चलते सुरक्षा के लिए उठाए गए एक कड़े कदम के तहत कार चालकों और ग्राहकों में से किसी के मास्क न लगाने पर यात्रा रद्द करने का विकल्प दिया गया है। कार चालकों को सैनिटाइजर भी दिए जाएंगे। कपंनी के अनुसार सभी कारों को यात्रा के बाद संक्रमण मुक्त किया जाएगा।


यात्रियों के लिए भी मास्क लगाना और हाथ सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा। कार का एसी  बंद रहेगा और खिड़कियां खुली रहेंगी। एक कार में दो व्यक्तियों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी। संक्रमण से बचने के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed