फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Okhla bird sanctuary is flooded with 10 thousand migratory birds

दस हजार पक्षियों से गुलजार ओखला पक्षी विहार

Mon, 12 Dec 2016 11:24 AM IST
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 12 Dec 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
Okhla bird sanctuary is flooded with 10 thousand migratory birds
ओखला पक्षी व‌िहार - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

ठंठ का मौसम शुरू होते ही ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले महीने इनकी संख्या 1035 थी और पिछले सप्ताह 5000 हुई तो अब इनकी संख्या 10 हजार पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है  कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस साल प्रदुषण के बावजूद ओखला पक्षी विहार में पक्षियों की संख्या ज्यादा रहेगी। भारतीय पक्षी लिटिल टर्न पहले से ही दस्तक दे चुके हैं और भी पक्षी आने हैं। क्योंकि चार किलो वर्ग र्मीटर में फैले यमुना पक्षी विहार जलीय पक्षियों की फेवरेट जगह के रूप में है।
विज्ञापन

 
अभी तक सबसे ज्यादा आने वाले पक्षी नादर्न सोब्लर हैं। हैरत में डालने वाली बात है कि जब पक्षी प्रवास के लिए निकलते हैं तो ये अकेले नहीं बल्कि हजारों की संख्या में दल बनाकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ड वाउचर सचिन गौर ने बताया कि अक्टूबर व नवंबर में पहाड़ी इलाकों में ठंठ के कारण बर्फ पड़ती है, जिससे  पक्षियों को खाने व रहने की समस्या होती है। पक्षी  मैदानी इलाकाें में अपना ठिकाना खोजते हैं।

पक्षियों को ध्यान में रखकर ओखला पक्षी विहार में सुबह टहलने वाले लोगों को सुबह सात बजे तक ही मुफ्त में सुविधा दी जा रही है। सात बजे के बाद टिकट लेकर इसमें घूमा जा सकता है। पक्षी विहार में साफ सफाई और बैठने की व्यवस्था की गई है।

अंदर सभी प्रकार के वाहनों पर भी रोक लगा दी है । इसके साथ-साथ कई साल से धूल फांक रहीं साइकिलों को भी ठीक ठाक करवाया जा रहा है। इन साइकिलों से ही पक्षी प्रेमियों को सैर कराई जाएगी।

हालांकि प्रदूषित पानी से पक्षियों की जान को खतरा भी बना हुआ है। ओखला पक्षी विहार में पानी की साफ सफाई का कोई खास इंतजाम नहीं है और काटे गए पौधे भी पानी में सड़ने के कारण ये पानी लंबे चोंच वाले पक्षियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

ओखला पक्षी विहार में बढ़ रही पक्षियों की संख्या वन विभाग की टीम के लिए अच्छी खबर है। इसमें निगरानी रखने और पक्षियों की सुविधाओं को ध्यान रखने की जरूरत है।


रेंजर आफिसर ईश्वर चंद ने बताया कि जल्द ही वह अपनी पूरी टीम के साथ पक्षी विहार के अंदर का पूरा भ्रमण करेंगे और नए आए पक्षियों के बारे में और भी जरूरी  जानकारी एकत्र करेंगे। उन्होंने पक्षियों की अभी तक की संख्या 10 हजार से ऊपर होने की उम्मीद जताई है। इनकी शीघ्र ही गिनती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed