फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Officers of delhi government start working on aap manifesto

शपथ ग्रहण से पहले ही 'आप' के घोषणा पत्र पर काम शुरु

Fri, 13 Feb 2015 04:37 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
Officers of delhi government start working on aap manifesto

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता के बाद अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता शपथ ग्रहण तक का इंतजार करने के मूड में भी नहीं दिखाई दे रहे।

विज्ञापन


बहुमत आने के साथ अररविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित पार्टी के विधायक दस फरवरी के अगले दिन से ही काम में लग गए हैं।

केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के प्रमुख सचिव से मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी का घोषणा पत्र सौंप काम पर लग जाने का संदेश दे दिया था।
विज्ञापन


इस संदेश का असर होना भी शुरु हो गया है। दिल्ली सरकार के अधिकारी भी एक्शन में आ चुके हैं। प्रमुख सचिव से मुलाकात के बाद शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड के प्रमुख विजय कुमार ने जल बोर्ड के अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय कुमार ने आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र के मुताबिक दिल्ली के लोगों को मुफ्त पानी देने की योजना पर काम शुरु करने का निर्देश अपने अधिकारियों को दिया।

'पहले ही बहुत देर हो चुकी है'

Officers of delhi government start working on aap manifesto

इसके साथ ही बवाना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ने 40 एमजीडी पानी की सप्लाई तुरंत करनी शुरु कर दी है। वैसे तो सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को है लेकिन, आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को ही नगेंद्र शर्मा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार और दिल्‍ली सरकार का प्रवक्ता घोषित कर दिया है।

बृहस्पतिवार को एक टीवी इंटरव्यू में मनीष सिसोदिया से जब सवाल किया गया कि उनकी पार्टी इतनी जल्दबाजी में क्यों और वह सरकार बनने का इंतजार क्यों नही कर रहे?

इस सवाल के जवाब में मनीष ने साफ कहा कि कुछ काम ऐसे हैं जिनमें पहले ही बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि दिल्ली की जनता प्राइमरी एडमिशन में सुधार चाहती थी लेकिन सरकार बनने से चंद दिनों पहले ही एडमिशन की प्रक्रिया खत्म हो गई।

मनीष ने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार को मंगोलपुरी में मेट्रो के निर्माणाधीन एलीवेटर गिरने के मामले में भी उन्होंने इंतजार नहीं किया बल्कि संबंधित अधिकारियों को फोन कर तुरंत कार्यवाही करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed