{"_id":"5a8ee5d64f1c1b2d068b8191","slug":"officers-and-employees-chief-kept-silence-for-justice-in-cheif-secretary-anshu-prakash-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के विरोध में अधिकारीयों व कर्मचारियों का मौन व्रत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के विरोध में अधिकारीयों व कर्मचारियों का मौन व्रत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और अंशू प्रकाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव से मारपीट के मामले में दिल्ली सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों का विरोध बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को कामकाज प्रभावित किए बगैर अधिकारियों व कर्मचारियों ने लंच टाइम में 10 मिनट का मौन प्रदर्शन किया। आईएएस एसोसिएशन ने कहा कि बैठकों का विरोध आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों के बाहर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक एकत्रित हुए। सभी ने बिना किसी नारेबाजी और शोर के दस मिनट मौन रहकर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई मारपीट का विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय में भी आईएएस, दास व दानिक्स कैडर के अधिकारियों ने मौन प्रदर्शन किया। आईएएस एसोसिएशन की महासचिव मनीषा सक्सेना के मुताबिक, हम किसी भी तरह से जनता का कामकाज प्रभावित नहीं होने देंगे, इसलिए हम लंच टाइम में मौन विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम आज भी किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। आगे भी तब तक शामिल नहीं होंगे, जब तक सकार के प्रतिनिधियों की ओर से मारपीट की घटना को लेकर माफी नहीं मांगी जाती है।