JNU छात्रा का यौन शोषण, परिवहन मंत्रालय का अधिकारी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू के छात्रा के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, पीछा करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया है।
उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि छात्रा ने मेडिकल जांच कराने से इंकार दिया है। ये भी बताया जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशन में रहे थे और राजस्थान में एक ही गांव के रहने वाले हैं।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा रीमा (22, बदला हुआ नाम) जेएनयू से वर्ष 2012 से पढ़ाई कर रही है। उस समय उसकी उम्र 17 वर्ष थी। तभी से आरोपी राकेश मीणा उसे परेशान कर रहा है।
आरोपी को तिहाड़ जेल भेजा गया है
आरोपी दिल्ली में कोचिंग करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात हो गई थी। तभी से आरोपी ने उसकेगाली देना व पीछा करना शुरू कर दिया था। आरोपी परिवार की पुरानी रंजीश के चलते उसके साथ ऐसा कर रहा था।
आरोपी ने उसे धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे ब्लैकमेल रह रहा था और फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डालने की धमकी देता था। राकेश मीणा ने धारदार हथियार से उसे चोट पहुंचाने का प्रयास भी किया।
आरोपी सार्वजनिक जगह पर उसकेसाथ मारपीट करता था। आरोपी ने उसका आईडी भी हैक कर लिया था। इस कारण पिछले पांच वर्ष से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
आरोपी की हरकतों के चलते उसका हॉस्टल से निकलना मुश्किल हो गया था
आरोपी की हरकतों के चलते उसका हॉस्टल से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। उसने जेएनयू के सिक्यूरिटी गार्ड को इस बारे में बताया था। मगर सिक्यूरिटी गार्डों ने कुछ नहीं किया था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा की शिकायत पर पोक्सो की धारा चार व आठ, सैक्सुअल एसॉल्ट, जान से मारने की धमकी देने, छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी ने जिस समय छात्रा को परेशान करना शुरू किया था उस समय छात्रा नाबालिग थी इस कारण पोक्सो में मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी राकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस ऑफिसर है और इस समय उसकी ड्यूटी मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे में बतौर उसिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर थी।