{"_id":"cb899277abefbaf4c5b3c5574b76eed4","slug":"offensive-comment-deleted-from-the-whole-of-the-fb-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद की बेटी पर टिप्पणी करने वाले ने डिलीट की पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद की बेटी पर टिप्पणी करने वाले ने डिलीट की पोस्ट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल की बेटी और आप नेता अलका लांबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सिहानी गेट एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि आप कार्यकर्ता चेतन त्यागी की तहरीर पर 66 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें बीके जागेटिया नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
इस नाम के एक व्यक्ति का एफबी अकाउंट चेक किया गया तो उससे सारी पोस्ट डिलीट मिली हैं। जांच की जा रही है कि ये उसी व्यक्ति का अकाउंट है या किसी और का। वह कौन है, कहां का रहने वाला है, उसका नाम असली है या फर्जी प्रोफाइल है।
विज्ञापन
सर्विलांस टीम जांच में जुटी है। बता दें कि आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी और आप नेता अलका लांबा पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
टिप्पणी के नीचे केजरीवाल और उनकी बेटी का फोटो लगा था। इस संबंध में न्यू पंचवटी निवासी आप कार्यकर्ता चेतन त्यागी ने शनिवार को सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें एफबी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी।