फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obscene calls rate very high in delhi

इस शहर में खूब हो रही है गंदी बात

Thu, 29 May 2014 08:41 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
Obscene calls rate very high in delhi

दिल्ली में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं से गंदी बात करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। मनचले रोजाना 123 से अधिक महिलाओं, लड़कियों व बच्चियों को शिकार बना रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के हेल्पलाइन नंबर 181 पर जो शिकायतें मिली हैं, उसमें अधिक शिकायतों की सूची में अश्लील कॉल दूसरे नंबर पर है। 16 दिसंबर, 2012 की बसंत विहार गैंगरेप की घटना के बाद 31 दिसंबर को महिला हेल्पलाइन शुरू की गई थी।
विज्ञापन


अब तक 8.69 लाख कॉल आई हैं। इसमें से 5.95 लाख कॉल के जवाब दिए गए। आंकड़े बताते हैं कि 2.49 लाख ब्लाइंड व गैर जरूरी कॉल आईं। बाकी शिकायतों में सबसे अधिक घरेलू हिंसा की 58.54 हजार शिकायतें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत सुनने वालों को भी नहीं छोड़ा

Obscene calls rate very high in delhi

मनचलों को हेल्पलाइन पर बैठने वाली लड़कियों को निशाना बनाने से भी डर नहीं लगता। अश्लील कॉल की शिकायत करीब 33 हजार महिलाओं ने की है,जिसमें 378 कॉल मनचलों ने हेल्पलाइन नंबर पर बैठी लड़कियों को की हैं। रोजाना 65 अश्लील कॉल व 38 छेड़छाड़ की शिकायतें आती हैं।

दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास की रोजाना 8 शिकायतें तो बच्चियों के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की 9 शिकायतें मिल रही हैं। इतना ही नहीं सड़क पर पीछा करने की भी रोजाना चार शिकायतें हेल्पलाइन को मिल रही हैं।

महिला हेल्पलाइन की सलाहकार खदीजा फारुकी ने बताया कि 31 मार्च, 2013 से लागू कानूनी बदलाव के बाद बच्चियों के साथ हुई किसी भी तरह की छेड़छाड़ को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट (पॉक्सो) में दर्ज किया जा रहा है। अगर दुष्कर्म की शिकायत की जाती है तो बिना जांच के ही मामला दर्ज करने का प्रावधान किया गया है।

कोई तंग करता है तो जरूर करें शिकायत

Obscene calls rate very high in delhi

हेल्पलाइन सलाहकार खदीजा फारूकी के अनुसार कानून में बदलाव के बाद कड़ाई की गई है। फिर भी सिर्फ हेल्पलाइन पर इतनी अधिक शिकायतें मिल रही हैं। जबकि सीधे पुलिस में भी बड़ी संख्या में मामले आते हैं।

जहां तक अश्लील कॉल की घटनाएं हैं तो हेल्पलाइन पर भी ऐसी कॉल आती हैं। महिलाओं को चाहिए कि हेल्पलाइन नंबर 181 के अलावा सीधे पुलिस में 1096 नंबर भी शिकायत करके मनचलों को सबक सिखाएं।

किस श्रेणी की कितनी शिकायतें

Obscene calls rate very high in delhi

रेप व रेप की शिकायत 3105, दुष्कर्म का प्रयास 754,बच्चियों से छेड़छाड़ 4693, अश्लील फोन कॉल 32788 और हेल्पलाइन पर अश्लील कॉल 378 शिकायतें।

इसके अलावा ऑफिस में छेड़छाड़ 163, शारीरिक छेड़छाड़ 19348 और पीछा करने की 1978 शिकायतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed