फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obscene act with schoolgirl in class room in chanakyapuri

स्कूल क्लासरूम में छात्रा से अश्लील हरकत, नाबालिग छात्रों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Thu, 03 Jan 2019 05:20 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Jan 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
Obscene act with schoolgirl in class room in chanakyapuri
misbehave with girl - फोटो : फाइल फोटो

चाणक्यपुरी इलाके में स्थित एक स्कूल में शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। एक छात्र ने छात्रा से क्लासरूम में अश्लील हरकत की। जबकि उसके साथियों ने ऐसा करते वक्त तस्वीरें खींचीं। आरोप है कि छात्रा के साथ इस तरह की वारदात दो से तीन बार हो चुकी है। छात्रा ने ये बात परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत चाणक्यपुरी थाना पुलिस से की। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत में मामला दर्जकर तीन छात्रों को पकड़ लिया था। हालांकि नाबालिग होने के कारण छात्रों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने परिजनों को छात्रों को जेजे बोर्ड में पेश करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


पीड़िता का परिवार एक एंबेसी में काम करता है। वारदात के बाद छात्रा सदमे में है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाणक्यपुरी इलाके में को-एड स्कूल है। पीड़ित छात्रा और आरोपी छात्र 9वीं कक्षा के छात्र हैं। छात्रा के परिजनों ने चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वारदात दिसंबर के आखिरी दिनों की है। आरोपी छात्र ने छात्रा के साथ क्लासरूम में अश्लील हरकतें की और दूसरे छात्रों ने अश्लील हरकतें करते हुए फोटो खींचे। आरोपियों ने छात्रा को किसी को कुछ भी बताने से इंकार किया। जब छात्रा की स्कूल मे बदनामी होने लगी तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई। छात्रा का कहना है कि आरोपियों ने दिसंबर के मध्य भी उसके साथ इस तरह की हरकतें की थी।  
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने 31 दिसंबर को पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने छात्रों का मोबाइल जब्त कर लिया था। पुलिस को इस बात का डर सता रहा है कि आरोपी छात्रों ने पीड़िता की फोटो वायरल तो नहीं कर दी हो। मामले में पुलिस गूगल की मदद ले रही है। हालांकि आरोपी छात्रों का कहना था कि उन्होंने मोबाइल से फोटो डिलीट कर दी थी। मामले की जांच लिए चाणक्यपुरी थाने की विशेष टीम बनाई गई है। अभी स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में स्कूल की तरफ से जानकारी नहीं मिल पाई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed