फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Objectionable advertisement of perfume Women Commission Chairperson Swati Maliwal said Advertisement promoting gang rape

परफ्यूम का आपत्तिजनक विज्ञापन: महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल बोलीं- सामूहिक बलात्कार को बढ़ावा दे रहा विज्ञापन

Sat, 04 Jun 2022 09:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Jun 2022 09:08 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए भी लिखा है कि जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि बलात्कार की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन टीवी पर नहीं चलाए जा सकें। 

विज्ञापन
Objectionable advertisement of perfume Women Commission Chairperson Swati Maliwal said  Advertisement promoting gang rape
स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टीवी पर प्रसारित हो रहे एक परफ्यूम ब्रांड के विज्ञापन पर रोक लगाने को लेकर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने परफ्यूम ब्रांड के खिलाफ शिकायत करते हुए उस पर एफआईर दर्ज करने की मांग की है। आयोग का कहना है कि इस तरह का विज्ञापन आपत्तिजनक है। इससे यौन अपराध को बढ़ावा मिलता दिख रहा है। ऐसे में आयोग ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए विज्ञापन पर रोक लगाने और कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम को भेजे गए नोटिस में आयोग की अध्यक्ष ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने और टीवी से विज्ञापन को हटाने की मांग की है। नोटिस में आयोग ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में की जा रही कार्रवाई रिपोर्ट नौ जून तक उपलब्ध कराने को कहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखे अपने पत्र में उन्होंने इन विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

स्वाति मालीवाल ने कहा कि ऐसे विज्ञापन ब्रांड पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए, जिससे कि अन्य कंपनियां भी सस्ते प्रचार के लिए इस तरह की रणनीति अपनाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं, हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर कितने शर्मनाक और बेकार विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। यह कौन सी रचनात्मकता है जो विषाक्त पुरुषत्व का इतना भयावह रूप हमारे सामने लाती है और सामूहिक बलात्कार की संस्कृति को प्रोत्साहित करती है। दिल्ली पुलिस और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बिना समय बर्बाद किए इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed