{"_id":"5d36c3618ebc3e6d243bbfa3","slug":"oasis-builder-marketing-manager-shot-by-miscrreants-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बिल्डर को दिनदहाड़े गोली मार कर बदमाश फरार, इलाके में मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बिल्डर को दिनदहाड़े गोली मार कर बदमाश फरार, इलाके में मचा हड़कंप
Tue, 23 Jul 2019 02:13 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। साइट सी स्थित ओसिस बिल्डर की साइट पर मंगलवार सुबह बाइक से आए दो बदमाशों ने मार्केटिंग प्रबंधक राजीव वर्मा पर पांच गोलियां बरसा दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
गोली लगने से प्रबंधक राजीव वर्मा घायल हो गए। घायल अवस्था में प्रबंधक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।