फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursing union continues to protest against AIIMS demands to decrease duty time to 4 hours

एम्स प्रशासन के खिलाफ नर्सिंग यूनियन का प्रदर्शन जारी, ड्यूटी को छह से घटाकर चार घंटे करने की मांग

Wed, 03 Jun 2020 09:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Jun 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Nursing union continues to protest against AIIMS demands to decrease duty time to 4 hours
एम्स दिल्ली

एम्स नर्सिंग यूनियन का अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी छह से घटाकर चार घंटे करने की मांग कर रहे हैं, ताकि पीपीई किट पहने रहने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के नाम एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कई मांगें रखी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी ड्यूटी छह के बदले चार घंटे की जाए। साथ ही रोटेशन पॉलिसी के तहत उनकी ड्यूटी लगाई जाए। 
विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष हरीश काजला ने बताया कि कोविड-19 वार्ड में स्वास्थ्य कर्मचारी पीपीई किट पहनकर लगातार छह घंटे से आठ घंटे तक काम कर रहे हैं। इससे कई कर्मचारियों की सेहत खराब हो गई है, खासतौर पर महिला कर्मियों की। कई कर्मचारियों के वजन भी कम हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काजला ने कहा कि पीपीई किट पहनने के बाद महिलाओं को कई तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस वजह से कर्मचारियों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। कोरोना पीड़ितों की सेवा के कारण कई स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव भी हो चुके हैं। काजला ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 

कई कर्मचारी कोरोना की चपेट में: शर्मा
एम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर डीके शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी फरवरी से कोरोना पीड़ितों के संपर्क में रहे हैं। इनमें से कई कोराना की चपेट में आ चुके थे। इनमें से कई ठीक होने के बाद ड्यूटी भी ज्वाइन कर चुके हैं। 


उन्होंने कहा कि कोरोना की चपेट में आकर एक इलेक्ट्रिशियन की बीते रविवार को मौत हो गई, जबकि एक सैनिटेशन सुपरवाइजर और एक मेस वर्कर की बीते हफ्ते मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed