{"_id":"5f9f4bed8ebc3e9ba661cb1b","slug":"nurses-on-strike-from-today-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरी निगम के तीन अस्पतालों की नर्सों ने की हड़ताल, मरीजों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरी निगम के तीन अस्पतालों की नर्सों ने की हड़ताल, मरीजों को हुई परेशानी
Tue, 03 Nov 2020 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करतीं नर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरी निगम के अधीन आने वाले अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन न मिलने का मुद्दा अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब नर्सों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को हिंदूराव, कस्तूरबा गांधी और राजन बाबू टीबी अस्पताल की सभी नर्स हड़ताल पर रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी के अलावा सभी विभागों में काम बंद रखा गया। ऐसे में में यहां इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी हुई। नर्सों का कहना है कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष इंदुमती ने बताया कि वेतन संबंधी मुद्दे को लेकर उतरी नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने सभी नर्सों के साथ बैठक की, लेकिन इसमें समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए नर्सों की हड़ताल अनिश्चित काल के लिए जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि निगम ने नर्सो का सिर्फ जुलाई माह तक का वेतन जारी किया है। बकाया वेतन की मांग को लेकर कई बार निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इंदुमती ने कहा कि वेतन न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है है। जब तक नर्सों के खाते में पैसे नहीं आ जाते हड़ताल बंद नहीं की जाएगी। इस मामले में उतरी निगम के महापौर जयप्रकाश का कहना है कि वेतन के मुद्दे को लेकर जल्दी ही समाधान निकाला जाएगा।
तीनों अस्पतालों में 600 नर्स है कार्यरत
इंदुमती ने बताया कि उतरी नगर निगम के इन तीनों अस्पतालों में करीब 600 नर्स कार्यरत हैं। हड़ताल के दौरान सभी नर्स ने काम का बहिष्कार किया।