फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery admission may start soon admission process in EWS category

Nursery Admission: दस्तावेज कर लें तैयार, जल्द शुरू हो सकती है EWS श्रेणी में दाखिला प्रक्रिया; आया नया अपडेट

Sun, 07 Apr 2024 07:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

अभिभावकों का कहना है कि एक तो पहले ही ईडब्ल्यूएस सीट पर दाखिला लेने के लिए स्कूल में मशक्कत करनी पड़ती है। प्रक्रिया में देरी होने से दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Nursery admission may start soon admission process in EWS category
EWS श्रेणी में जल्द शुरू होंगे दाखिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के निजी स्कूलों में लंबे इंतजार के बाद भी आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित वर्ग (डीजी), विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणी की सीटों पर दाखिला प्रक्रिया इस हफ्ते शुरू होने की संभावना है। स्कूलों में नर्सरी के सामान्य श्रेणी के छात्रों का नया सत्र शुरू हो गया है। लेकिन, अभी तक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया है। इसको लेकर अभिभावकों के बीच में नाराजगी का माहौल है। साथ ही, दाखिला जानकारी लेने के लिए अभिभावक स्कूल से लेकर निदेशालय के चक्कर भी लगा रहे हैं।

विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि एक तो पहले ही ईडब्ल्यूएस सीट पर दाखिला लेने के लिए स्कूल में मशक्कत करनी पड़ती है। प्रक्रिया में देरी होने से दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ेंगी। बता दें कि निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट ईडब्ल्यूएस, डीजी और विशेष बच्चों की श्रेणी के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिला संबंधी दिशा-निर्देश व अधिसूचना इस सप्ताह जारी होने की संभावना है। ज्यादातर स्कूलों ने सीटों के मामले के बारे में आंकड़ों की जानकारी दे दी है। अब इसे सूचीबद्ध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रोहिणी निवासी खुशी राणा ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी का दाखिला करवाना है, इसे लेकर वह चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिला शुरू होने की कोई सूचना नहीं हैं। इसको लेकर उन्होंने सारी तैयारी कर ली है। ताकि दाखिला प्रक्रिया में देरी न हो जाए। वहीं, बदरपुर निवासी प्रियम ने बताया कि उन्हें अपने बेटे का दाखिला कराना है। वह निदेशालय से लेकर स्कूलों तक के चक्कर लगा रही है। लेकिन, कहीं से भी दाखिले की सूचना नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों में नया सत्र शुरू हो गया है। लेकिन, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की दाखिला प्रक्रिया का कोई पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed