फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery Admission Admission process for EWS and deprived classes from today first draw will be held on March

Nursery Admission: ईडब्ल्यूएस व वंचित वर्ग के लिए दाखिला प्रक्रिया आज से, तीन मार्च को निकाला जाएगा पहला ड्रॉ

Fri, 10 Feb 2023 01:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Feb 2023 01:58 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने ईडब्ल्यूएस व डीजी श्रेणी के लिए आयु सीमा निर्धारित की है। इन श्रेणी के तहत नर्सरी में दाखिले के लिए आयु सीमा 31 मार्च 2023 तक तीन से पांच वर्ष होना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
Nursery Admission Admission process for EWS and deprived classes from today first draw will be held on March
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व वंचित, और दिव्यांग श्रेणी की 25 फीसदी सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार (10 फरवरी) से शुरू होने जा रही है। इन सीटों पर दाखिले के इच्छुक आवेदक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर उपलब्ध Ews/Dg लिंक के माध्यम से 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ तीन मार्च को निकाला जाएगा।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने ईडब्ल्यूएस व डीजी श्रेणी के लिए आयु सीमा निर्धारित की है। इन श्रेणी के तहत नर्सरी में दाखिले के लिए आयु सीमा 31 मार्च 2023 तक तीन से पांच वर्ष होना अनिवार्य है। केजी के लिए आयु सीमा चार से छह वर्ष तय की गई है। वहीं, पहली कक्षा के लिए आयु सीमा पांच से सात वर्ष होना जरूरी है, जबकि दिव्यांग श्रेणी के लिए नर्सरी में दाखिले की आयु सीमा 3-9 वर्ष, केजी की 4-9 वर्ष व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा 5-9 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आवेदक का एक ही आवेदन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। एक से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन न हो इसके लिए बच्चे का आधार नंबर अनिवार्य किया गया है। जबकि दिव्यांग श्रेणी के बच्चों को आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी नहीं है। सभी श्रेणियों में दाखिले के लिए अभिभावक के लिए तीन वर्ष से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।

विज्ञापन

ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग के दाखिले के संबंध में शिकायत http://doepvt.delhi.gov.in पर या फोन नंबर 8800355192, 9818154069 पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक की जा सकती है। मालूम हो कि 25 फीसदी सीटों में से 22 फीसदी सीटें एक लाख वार्षिक पारिवारिक आय से कम वाले ईडब्ल्यूएस के बच्चे, डीजी श्रेणी के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) अनाथ, ट्रांसजेंडर व एचआईवी प्रभावित बच्चों के लिए व अन्य तीन फीसदी सीटें दिव्यांग श्रेणी के बच्चों के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed