{"_id":"5c1bec8fbdec22571a17c068","slug":"nursery-admission-34-schools-still-do-not-upload-standard","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: अब भी 34 स्कूलों ने मानक अपलोड नहीं किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिला: अब भी 34 स्कूलों ने मानक अपलोड नहीं किए
Fri, 21 Dec 2018 12:55 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
nursery admission
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में नर्सरी में दाखिले को लेकर स्कूलों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षा निदेशालय के सख्त निर्देश के बावजूद अब भी 34 निजी स्कूलों ने अपने दाखिला मानक अपलोड करने में रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
दिल्ली के 1698 स्कूलों में से 1664 स्कूलों ने अपने मानक जारी कर दिए हैं। निदेशालय ने भी इन्हें जिले के अनुसार वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। इस तरह से अब अभिभावक एक ही जगह पर सभी स्कूलों के मानक को देख सकते हैं।
विज्ञापन
निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए निदेशालय की वेबसाइट पर अपने मानक अपलोड करने के लिए 14 दिसंबर तक का समय दिया था, लेकिन तब भी 44 स्कूलों ने मानक अपलोड नहीं किए।
विज्ञापन
जिसके बाद स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन अब भी स्कूल सरकार की सख्ती को गंभीरता से नहीं ले रहे। निदेशालय ने 26 नवंबर को नर्सरी दाखिले को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे।
स्कूलों को सख्ती से कहा गया था कि वह अपने मानक व उसको दिए गए अंक तय कर निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करें। राजधानी में लगभग 1698 छोटे-बड़े निजी स्कूल है। इनमें से 1664 स्कूलों ने अपने मानकों को अंकों के साथ निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड किया है।
दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों में सबसे अधिक 9 पूर्वी दिल्ली के स्कूल हैं। दूसरे नंबर पर पश्चिमी(बी) का इलाका है। हालांकि अन्य स्कूलों की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होने के कारण अभिभावकों को आसानी हो रही है।