फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nurse committed suicide in hostel by writing a suicide note In Faridabad

मर्जी से दे रही जान: बच्चे और मां-बाप का ध्यान रखा जाए, मैं अकेली हूं...; नर्स ने सुसाइड नोट लिख की आत्महत्या

Fri, 29 Sep 2023 10:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Sep 2023 10:51 PM IST
सार

सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने मर्जी से आत्महत्या कर रही है। उसके पास सब कुछ है लेकिन अकेली रहती है। उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाए। वहीं, उसके बच्चे व माता-पिता का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
Nurse committed suicide in hostel by writing a suicide note In Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव छायंसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के हॉस्टल में शुक्रवार की दोपहर को एक नर्स का शव शौचालय में लटका हुआ मिला। नर्स ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने मर्जी से आत्महत्या कर रही है। उसके पास सब कुछ है लेकिन अकेली रहती है। उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाए। वहीं, उसके बच्चे व माता-पिता का ध्यान रखा जाए। थाना छायंसा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन

झज्जर स्थित गुढा निवासी जयंती श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में करीब पिछले एक साल से नर्स के पद पर कार्यरत थी। अस्पताल के हॉस्टल के कमरा नंबर 21 में रहती थी। गुरुवार की शाम को घर से अस्पताल हॉस्टल में आई थी। रात को अन्य नर्स ने उसको कमरे में ही खाना लाकर दिया। जिसके बाद जयंती कमरे में सो गई। उसके बाद सुबह दूसरी नर्स ने ड्यूटी पर जाने से पहले उसके कमरे के दरवाजे को काफी बजाया लेकिन उसने खोला नहीं, जिसके चलते अन्य नर्स ड्यूटी को चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को दो बजे वापस हॉस्टल आई तो दोबारा से दरवाजा खुलवाने के लिए काफी खटखटाया लेकिन गेट नहीं खुला। जिसके बाद दरवाजे को तोड़कर अंदर गए तो देखा कि जयंती ने शौचालय में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आत्महत्या करने से पहले जयंती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने कहा कि उनके बच्चों व मां बाप का ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन

उसके पास सब कुछ है लेकिन फिर भी वह अकेली है। इसलिए वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। उसके शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र का कहना हैं कि परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed