{"_id":"5c42636abdec22738b6ad87a","slug":"number-of-voters-1-lakh-less-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मतदाताओं की संख्या हुई एक लाख कम, 18-19 वर्ष के मतदाताओं का लिंगानुपात बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मतदाताओं की संख्या हुई एक लाख कम, 18-19 वर्ष के मतदाताओं का लिंगानुपात बढ़ा
Sat, 19 Jan 2019 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Jan 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
Voters ink
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण के बाद शुक्रवार को मतदाता सूची जारी कर दी है। नई सूची के मुताबिक राजधानी दिल्ली में मतदाताओं की संख्या एक करोड़, 36 लाख, 95 हजार, 291 हो गई है। सर्वेक्षण के बाद सूची में एक लाख, 41 हजार, 514 नए मतदाताओं के शामिल किए गए, जबकि 61 हजार, 999 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए।
विज्ञापन
पिछले साल जारी सूची की तुलना में इस साल दिल्ली में 18-19 वर्ष के मतदाताओं का लिंगानुपात 632 से बढ़कर 706 हो गया है। इस दौरान मतदाताओं की संख्या में एक लाख, 19 हजार, 575 वोटर (0.87 फीसदी) कम हुए हैं। 10 जनवरी 2018 को राजधानी में मतदाताओं की संख्या एक करोड़, 38 लाख, 14,866 थी।
विज्ञापन
एक जून से 30 जून 2018 के दौरान बूथ स्तरीय अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संबंधित ब्योरा एकत्रित किए। विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण के बाद शुक्रवार को जारी सूची में मतदाताओं की संख्या में कमी हुई है, हालांकि मतदान स्थल और केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 2670 मतदान स्थलों की बजाय 2696 स्थल होंगे, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या भी 13418 से बढ़कर 13816 हो गई है।
विज्ञापन
एक वर्ष में 9326 मतदाताओं की हुई मृत्यु
पिछले एक वर्ष के दौरान राजधानी में 9326 मतदाताओं की हुई मृत्यु के बाद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या
आयु वर्ग(वर्ष) 10 जनवरी, 2018 18 जनवरी, 2019
18-19 1,03,433 97,684
20-29 3168162 2863998
30-39 4041679 4082927
40-49 29,37966 29,74,582
50-59 17,88,627 18,51,761
60-69 10,59,546 10,79,355
70-79 5,37,788 5,61,405
80 से अधिक 1,77,665 1,83,579
मतदाताओं की कुल
संख्या 1,38,14,866 1,36,95,291
कुल विधानसभा क्षेत्र 70
सर्वाधिक मतदाता 3,69,152 (मटियाला )
न्यूनतम 1,16,371 (दिल्ली कैंट)