{"_id":"659b6ca107e749666a006a3c","slug":"number-of-unsold-houses-in-delhi-ncr-lowest-in-decade-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR: बिना बिके घरों की संख्या एक दशक में रही सबसे कम, ग्रेटर नोएडा में सर्वाधिक गिरावट; जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR: बिना बिके घरों की संख्या एक दशक में रही सबसे कम, ग्रेटर नोएडा में सर्वाधिक गिरावट; जानें वजह
Mon, 08 Jan 2024 09:02 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 08 Jan 2024 09:02 AM IST
सार
एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में बिना बिके मकानों की संख्या कम होकर 94,803 इकाई रह गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में 2023 के अंत में बिना बिके मकानों की संख्या सालाना आधार पर 23 फीसदी घटकर एक दशक के निचले स्तर पर आ गईं। एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में बिना बिके मकानों की संख्या कम होकर 94,803 इकाई रह गईं। 2022 के अंत में ऐसे मकानों की संख्या 1,23,692 इकाई रही थी।
विज्ञापन
एनारॉक के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पहली बार 2023 में बिना बिके मकानों की संख्या एक लाख इकाई से नीचे आई है। नई परियोजनाएं कम आने और बिक्री लेनदेन अधिक होने से ऐसे मकानों की संख्या में गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल इनकी बिक्री 65,625 इकाई रही। दिल्ली-एनसीआर में बिना बिके मकानों की संख्या मुंबई महानगर क्षेत्र से बहुत कम है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में सर्वाधिक गिरावट
- गुरुग्राम में बिना बिकी मकानों की संख्या 27 फीसदी घटकर 37,575 इकाई रह गई।
- नोएडा में यह संख्या 15 फीसदी की गिरावट के साथ 8,658 इकाई पर आ गई।
- ग्रेटर नोएडा में 28 फीसदी घटकर यह संख्या 18,825 इकाई रह गई।
- फरीदाबाद, दिल्ली, भिवाड़ी में संयुक्त रूप से बिना बिके मकानों की संख्या 17 फीसदी घटकर 17,199 इकाई रह गई।