{"_id":"5ec7170e8ebc3e9068718f20","slug":"number-of-people-to-be-cured-soon-will-be-more-than-patients-said-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की उम्मीदः शीघ्र ही मरीजों से अधिक होगी ठीक होने वालों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की उम्मीदः शीघ्र ही मरीजों से अधिक होगी ठीक होने वालों की संख्या
Fri, 22 May 2020 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 May 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जल्द ही दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों से ज्यादा संख्या उन लोगों की होगी जो इलाज के बाद अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गए होंगे। केजरीवाल का यह ट्वीट संक्रमित लोगों के इलाज के बाद ठीक होने से जुड़े आंकड़ों के संबंध में आया है।
विज्ञापन
केजरीवाल के मुताबिक, उन्हें अपने डॉक्टरों और नर्सों की टीम पर गर्व है, जिन्होंने कोविड मरीजों से सबसे बेहतर तरीके से इलाज किया है। दिल्ली में जल्द ही इलाज के बाद अस्पतालों से ठीक होकर घर लौटने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा होगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दिल्ली में अभी तक 11,659 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें से एक्टिव मामलों की संख्या 5898 है, जबकि 5567 लोग इलाज के बाद घर लौट गए हैं। बृहस्पतिवार को संक्रमण के 571 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
शराब पर 70 फीसदी विशेष कोरोना शुल्क रहेगा जारी
शराब पर लगे 70 फीसदी विशेष कोरोना शुल्क को दिल्ली सरकार फिलहाल जारी रखेगी। बृहस्पतिवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई। इसके बाद इसे जारी रखने का फैसला किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरकार इस मसले पर चर्चा करेगी। जरूरी होने पर इसे वापस लिया जा सकता है।