{"_id":"59d10a134f1c1bbf538b526d","slug":"number-of-people-less-spreading-the-garbage-in-the-metro","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो मेट्रो में घट रही है गंदगी फैलाने वालों की संख्या, ये रहा सबूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो मेट्रो में घट रही है गंदगी फैलाने वालों की संख्या, ये रहा सबूत
बृजेश सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : self
इसे जुर्माने का डर कहें या लोगों में बढ़ती जागरूकता, दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लाखों यात्री स्वच्छता को लेकर ज्यादा संजीदा हुए हैं। बीते तीन सालों में मेट्रो परिसर में थूकने या गंदगी फैलाने वालों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरपोरेशन (डीएमआरसी) प्रशासन इसे जागरूकता से जोड़कर देख रहा है।
विज्ञापन
Delhi Metro Line
आंकड़ों पर गौर करें तो 2014 में मेट्रो परिसर को गंदा करने पर 2692 लोगों के चालान काटे गए थे। 2016 मेेें यह संख्या 1885 रही। इस साल इसमें गिरावट जारी रही। 2017 में अब तक यह आंकड़ा 988 पहुंचा है। दिलचस्प यह कि रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले लोगों की संख्या 27 लाख और साल भर में करीब 100 करोड़ है।
डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो वर्ल्ड क्लास की सुविधा मुसाफिरों को मुहैया करा रहा है। इसमें मुसाफिरों का भी काफी योगदान रहा है। हालांकि, मेट्रो परिसर में गंदगी करने वालों पर 200 रुपये का होता है।
डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो वर्ल्ड क्लास की सुविधा मुसाफिरों को मुहैया करा रहा है। इसमें मुसाफिरों का भी काफी योगदान रहा है। हालांकि, मेट्रो परिसर में गंदगी करने वालों पर 200 रुपये का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : सोशल मीडिया
इनफोर्समेंट टीम के अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी होती है। यात्रियों की बड़ी संख्या के लिहाज से डीएमआरसी का मानना है कि चालान की संख्या मामूली है। इसमें साल दर साल आ रही गिरावट बताती है कि मुसाफिर जागरूक हो रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो फैक्ट फाइल
218 किलोमीटर का नेटवर्क
27 लाख रोजाना सफर करते है।
200 रुपये का चालान है गंदगी फैलाने पर।
वर्ष चालान
2014 2692
2015 1935
2016 1885
2017 988 (15 सितंबर तक)
दिल्ली मेट्रो फैक्ट फाइल
218 किलोमीटर का नेटवर्क
27 लाख रोजाना सफर करते है।
200 रुपये का चालान है गंदगी फैलाने पर।
वर्ष चालान
2014 2692
2015 1935
2016 1885
2017 988 (15 सितंबर तक)