{"_id":"5df7f17f8ebc3e881c6b8dce","slug":"number-of-injured-reached-86-in-jamia-nagar-violence-36-admitted-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया नगर हिंसा में घायलों की संख्या 86 पहुंची, 36 एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया नगर हिंसा में घायलों की संख्या 86 पहुंची, 36 एम्स में भर्ती
Tue, 17 Dec 2019 02:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
जामिया हिंसा में घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
जामिया नगर हिंसा मामले में सोमवार को घायलों की संख्या 86 पहुंच गई है। बीते रविवार रात तक 6 पुलिसकर्मी और 42 छात्रों के जख्मी होने की सूचना मिली थी। यह जानकारी जामिया विवि के नजदीक होली फैमिली अस्पताल से मिली थी। सोमवार सुबह कई और घायल सामने आए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में करीब 30 से ज्यादा घायल इलाज के लिए पहुंचे हैं, जिनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एम्स ट्रामा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित लथवाल ने बताया कि जामिया हिंसा के बाद उनके यहां 36 मरीज भर्ती हुए हैं। सभी मरीजों को एमएलसी केस के तहत भर्ती किया गया है। हालांकि सोमवार शाम तक एक को छोड़कर बाकी सभी को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल जो मरीज उपचाराधीन है वह जामिया विवि का छात्र है और उसके हाथ में काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार दिल्ली पुलिस के चार जवान दो घायलों को लेकर रविवार रात अस्पताल आए थे। इनमें से एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इन तीनों अस्पतालों को मिलाकर जामिया हिंसा मामले में अब घायलों की संख्या 86 पहुंच चुकी है। इनमें 16 पुलिसकर्मी शामिल हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस में 30 पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा किया है।
विज्ञापन