फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   woman kidnapped and gang misdeed in Hathin

पांच दरिंदों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म: घर के आगे से किया युवती का अपहरण, गाड़ी में थे अरबाज-शहबाज और बिल्ला

Sat, 17 Jan 2026 10:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, हथीन
संवाद न्यूज़ एजेंसी, हथीन Published by: विकास कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 10:05 PM IST
सार

आरोपी पीड़िता को अनजान जगह फार्म हाउस होटल पर नूंह जिला स्थित गांव में ले गए। पीड़िता को अचेत अवस्था में कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। 

विज्ञापन
woman kidnapped and gang misdeed in Hathin
हथीन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हथीन थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती का अपहरण कर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि पीड़िता ने केस दर्ज कराया है कि 14 जनवरी को आठ बजे वह अपने घर के गेट के बाहर कूड़ा डालने के लिए निकली थी। अचानक एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में गांव का ही अरबाज उसके साथी शहबाज और बिल्ला थे। दो आरोपियों ने पीड़िता को दबोच कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। एक आरोपी ने मुंह पर कपड़ा लगाकर कुछ सुंघाया। वह बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पीड़िता को अनजान जगह फार्म हाउस होटल पर नूंह जिला स्थित गांव में ले गए। पीड़िता को अचेत अवस्था में कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने फार्म हाउस में दो अनजान लड़के भी बुला लिए। पांचों आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोपी पीड़िता को इधर उधर घुमाते रहे। आरोपी के परिवार वाले पीड़िता के परिवार वालों को सौंपने का दिलासा देते रहे। 15 जनवरी को आरोपी अरबाज एवं उसके साथी पीड़िता को उसके पैतृक गांव के पड़ौस के गांव में छोड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। तदुपरांत हथीन थाना में शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed