{"_id":"68b73e0aaebf7697b201a8d6","slug":"two-people-riding-a-bike-were-hit-by-a-speeding-car-case-registered-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106013-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, केस दर्ज
Wed, 03 Sep 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगीना। थाना क्षेत्र के मांडीखेड़ा गांव के पास भारत पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
शिकायतकर्ता मुबारक पुत्र इदरीश निवासी साकरस ने बताया कि 28 अगस्त को वह साथी अताउल्लाह के साथ कुमरेहड़ा से गांव लौट रहा था। तभी पीछे से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक ने अपना नाम अब्दुल वहाब पुत्र अख्तर निवासी लुहिंगा बताया।
घायलों में अताउल्लाह की हालत गंभीर होने पर उसे हाई सेंटर रेफर किया गया। जांच अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।