फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Two people including a maulavi arrested for allegedly converting people to Islam inTaoru

सनसनीखेज खुलासा: नाबालिग लड़की के अपहरण में नया मोड़, धर्म बदलकर करा दिया निकाह; मास्टरमाइंड मौलवी गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 07:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू
संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू Published by: विकास कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 07:36 PM IST
सार

नूंह जिले में हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पूर्व भी नगीना थाने में एक समान मामला दर्ज हुआ था, जबकि थाना नूंह सदर में धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने नाबालिगों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Two people including a maulavi arrested for allegedly converting people to Islam inTaoru
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के तावडू जिले के तावडू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अभिमन्यु लोहान डीएसपी तावडू ने बुधवार को प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह कराया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी तारिक के अलावा मौलवी रईस उद्दीन को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि गत 20 अगस्त को हनुमान नगर खोरी कलां की रहने वाली नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने 26 सितंबर को थाना सदर तावड़ू में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें भड़ंगपुर निवासी तारिक पुत्र रहीसा पर पीड़ित की बहन को बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती भगाने का आरोप लगाया गया। जांच में सामने आया कि तारिक ने निकाहनामे के दौरान जो गवाह दर्शाए गए उससे कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि नाबालिग का निकाह एक मुस्लिम लड़के के साथ कराया गया, जिसमें मौलवी रईस उद्दीन पुत्र हसन मोहम्मद ने मुख्य भूमिका निभाई। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि परिजनों के धर्म परिवर्तन के आरोपों की गहन जांच की जा रही है। फर्जी दस्तावेजों से नाबालिग को बालिग साबित करने का प्रयास कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। 

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता को बरामद करने के लिए विशेष टीम गठित की थी और दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। डीएसपी लोहान ने कहा, आरोपी तारिक और मौलवी रईस उद्दीन से पूछताछ जारी है। अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए न्याय की उम्मीद जताई है। 

नूंह जिले में हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पूर्व भी नगीना थाने में एक समान मामला दर्ज हुआ था, जबकि थाना नूंह सदर में धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने नाबालिगों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने का एलान किया है। 

खास बात यह है कि मुख्य आरोपी तारिक को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। बुधवार को तारिक का रिमांड पूरा होने पर उसे मौलाना रहिसुद्दीन के साथ सीजेएम कोर्ट नूंह में पेश किया। दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान काफ़ी राज उजागर हो सकते हैं। पुलिस ने निकाहनामा सहित कई दस्तावेज भी रिमांड के दौरान बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed