{"_id":"6af9aea5f47e594d640c4181","slug":"two-accused-arrested-with-a-bike-stolen-from-delhi-nuh-news-c-25-1-mwt1009-117230-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: दिल्ली से चोरी बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: दिल्ली से चोरी बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नूंह। क्राइम ब्रांच ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तौफिक उर्फ तुफ्फी निवासी जाडौली और मोहिन निवासी गुलालता, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम रोजकामेव मोड़ के नजदीक गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी चोरी की बाइक लेकर नूंह से सोहना की तरफ आने वाले हैं। सूचना पर गांव कंवरसिका के नजदीक कच्ची नहर पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद बाइक पर आए दोनों युवकों ने पुलिस को देखकर वापस मुड़ने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें काबू कर लिया। जांच में बाइक दिल्ली के बदरपुर थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित मिली। जांच अधिकारी हरमेंदर के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद