फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Three people died in two separate road accidents in Nuh district on Saturday.

हादसों का शनिवार: नूंह में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप; 14 साल का बेटा हुआ अनाथ

Sat, 13 Sep 2025 07:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुन्हाना
अमर उजाला नेटवर्क, पुन्हाना Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 07:27 PM IST
सार

नूंह जिले के पुन्हाना में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पैदल लियाकत की मोटरसाइकिल से टक्कर में मौके पर मौत हो गई, जबकि रावली के पास ट्रैक्टर पर सवार आरिफ और वसीम की डंपर से भिड़ंत में जान चली गई, एक युवक समीम गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Three people died in two separate road accidents in Nuh district on Saturday.
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिले में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही हादसों के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


नूंह में पहला हादसा
पहला हादसा गांव नीमका के पास हुआ। यहां पैदल चल रहे 35 वर्षीय लियाकत पुत्र सुबान को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लियाकत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक लियाकत की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। लियाकत का 14 वर्षीय इकलौता बेटा अब पूरी तरह अनाथ हो गया। लियाकत कृषि कार्य कर अपने बेटे का पालन-पोषण कर रहा था। परिजनों ने बताया कि बेटे की अच्छी परवरिश के लिए लियाकत ने दूसरी शादी भी नहीं की थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूंह में दूसरा हादसा
दूसरा हादसा फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के रावली गांव के पास हुआ। यहां मकान निर्माण सामग्री लेकर जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार आरिफ पुत्र आस मोहम्मद (25 वर्ष) और वसीम पुत्र मेहरदीन (28 वर्ष), दोनों निवासी टेव बास, राजस्थान, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, समीम नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जयपुर में चल रहा है।

आरिफ के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि वसीम चार बेटियों के पिता थे। हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है, क्योंकि दोनों ही बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते थे।


तीनों शवों को फिलहाल मांडीखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। डॉ. मनीष ने बताया कि हमारी टीम पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। जल्द ही शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed