फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   The new generation will give a new identity to the 58-year-old Ramlila.

Nuh News: 58 साल पुरानी रामलीला को नई पीढ़ी देगी नई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सुनील सक्सैना बने संरक्षक, प्रिंस सैनी को प्रधान की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर की 58 वर्ष पुरानी प्राचीन श्री रामलीला मथुरा काव्य कला मंडल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा देने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार रात जमालगढ़ रोड स्थित सैनी समाज बगीची के हनुमान मंदिर में हुई बैठक में मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना को मंडल का संरक्षक नियुक्त किया गया।

बैठक में रामलीला को और भव्य बनाने, मंचन को बेहतर करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन या धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सत्य, त्याग और संस्कारों को समाज तक पहुंचाने की सशक्त परंपरा है। बैठक में युवाओं ने बुजुर्गों की ओर से प्रज्वलित की गई इस विरासत की ज्योत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में प्रिंस सैनी को प्रधान, राधा चरण सोनी को उपप्रधान, कृष्ण गर्ग मुनीम को कोषाध्यक्ष, रोहित बाल्मिक को महासचिव और उमेश सैनी दिव्यांग को सचिव एवं मंच संचालक बनाया गया। गिर्राज प्रजापत और रोहित सैनी को महामंत्री तथा मनीष साहू और दाताराम प्रजापत को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- संरक्षक बनाए जाने पर सुनील सक्सेना का सम्मान करते मंडल के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article