{"_id":"6af9ed1b072dfe837f045126","slug":"the-groom-arrived-in-neemka-village-with-his-wedding-procession-by-helicopter-nuh-news-c-25-1-mwt1009-117251-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नीमका गांव में हेलीकॉप्टर से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नीमका गांव में हेलीकॉप्टर से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन
शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात के नीमका गांव में एक अनोखी शाही शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हा बिलाल घोड़ी या लग्जरी कार में नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर में सवार होकर बरात लेकर राजस्थान के घिसेड़ा गांव पहुंचा। इतना ही नहीं, शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से कराई गई। खास बात यह रही कि नीमका गांव में शादी समारोह के लिए तीसरी बार हेलीकॉप्टर उतरा है।
दरअसल, नीमका गांव निवासी पहलू खान ने अपने बेटे बिलाल की शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया था। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर ने नीमका गांव से उड़ान भरी और बरात लेकर राजस्थान के घिसेड़ा गांव पहुंचा। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा बिलाल अपनी दुल्हन को लेकर दोपहर करीब चार बजे हेलीकॉप्टर से वापस नीमका गांव पहुंचा।
हेलीकॉप्टर के गांव में उतरने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन के पहुंचने पर गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन
तीसरी बार गांव में उतरा हेलीकॉप्टर
नीमका गांव के लिए यह नजारा नया नहीं है। इससे पहले भी दो बार शादी समारोह के दौरान गांव में हेलीकॉप्टर उतर चुका है। अब तीसरी बार हेलीकॉप्टर से बरात और दुल्हन की विदाई होने से यह शादी आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बन गई है।