फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Sewa Bharti organized a mass Kanya Pujan program.

Nuh News: सेवा भारती ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को सेवा भारती पुन्हाना द्वारा मुक्तिधाम मंदिर प्रांगण में 23वां सामूहिक कन्या पूजन आयोजित किया गया। 51 कन्याओं को देवी का रूप मानते हुए पैर धोकर पूजन किया गया। उन्हें भोजन कराते हुए उपहार भी भेंट किए गए। सेवा भारती पुन्हाना के अध्यक्ष सुभाष सिंगला ने बताया कि संगठन पिछले 12 वर्षों से लगातार नवरात्रों के दौरान कन्या पूजन का आयोजन कर रहा है। इस बार भी शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से 51 कन्याओं को आमंत्रित कर सामूहिक पूजन कराया गया। संगठन के सचिव राजीव मंगला, सतपाल कालड़ा, मनीष कुमार, राकेश, धीरज, दाताराम, अतर सिंह, दीपक जैन, महेश, मुकुल और राधाचरण सोनी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed