{"_id":"68b5dc77556f271f7a05bd38","slug":"relief-material-will-be-sent-from-mewat-to-flood-victims-of-punjab-nuh-news-c-25-1-mwt1001-105973-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: मेवात से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जाएगी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: मेवात से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जाएगी राहत सामग्री
Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मेवात के लोग आगे आए हैं। आपदा की इस घड़ी में मेवातवासियों ने राहत सामग्री से भरे ट्रक पंजाब भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। राशन, कपड़े और जरूरी सामान जुटाने का अभियान सोशल मीडिया के जरिये चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें हिस्सेदारी कर सकें। राहत सामग्री को एकत्रित करने के लिए पुन्हाना का मरकत चिह्नित किया गया है।
समाजसेवी रशीद एडवोकेट, इब्राहिम इंजीनियर, इरशाद लहरवाड़ी, शेर मोहम्मद बिसरु, मौलवी याहया का कहना है कि पहले चरण में एक ट्रक राहत सामग्री से भरकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर लगातार और ट्रक भेजे जाएंगे। उनका मानना है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और जब किसी प्रदेश में संकट आता है तो सभी समाजों को मिलकर एक-दूसरे का हाथ थामना चाहिए।