फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Rain wreaks havoc in Nuh, house collapses in Devla Nangli

Nuh News: नूंह में बरसात का कहर, देवला नंगली में मकान ढहा

Mon, 08 Sep 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Mon, 08 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
नूंह। जिले में लगातार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। खेत और सड़कें जलमग्न हैं, और मकान गिरने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार को फिरोजपुर नमक गांव में मकान गिरा, जबकि सोमवार को देवला नंगली और नंगला मुबारिकपुर में मकान ढहने की घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

गांव देवला नंगली में चाव सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के मकान में आठ लोग रहते थे। रविवार शाम की तेज बारिश के बाद सोमवार को मकान अचानक ढह गया। उस वक्त परिवार के बड़े सदस्य बाहर थे और बच्चे खेल रहे थे, जिससे सभी की जान बच गई।
विज्ञापन

मकान गिरने से सारा घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। चाव सिंह ने बताया कि वे अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं और मेहनत-मजदूरी से परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है ताकि वह परिवार के लिए फिर से छत का इंतजाम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed