फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Priyansh Gupta district topper with 488 marks

Nuh News: प्रियांश गुप्ता 488 अंक के साथ जिला टॉपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
मंजू और नीतीश ने 487 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया
विज्ञापन

जिया और सागर 485 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्तान हासिल किया

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू/फिरोजपुर झिरका/पिनगवां। 10वी के परीक्षा परिणाम में जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रियांश गुप्ता ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रिंसिपल बिंदू यादव ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।



प्रियांश ने अंग्रेज़ी और विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सामाजिक विज्ञान में 97, शारीरिक शिक्षा में 97, हिंदी में 94 और गणित में 94 अंक हासिल किए। स्कूल चेयरमैन राकेश जैन ने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है तथा प्रियांश ने पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। छात्र के माता-पिता प्रिया गुप्ता और विशाल गुप्ता को भी लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन




वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावड़ू की छात्रा मंजू ने 487 अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। लिपिन पब्लिक स्कूल, खोरी कला के छात्र जी. नीतीश ने भी 487 अंक हासिल कर दूसरा स्थान साझा किया। इसी प्रकार इंदू हाई स्कूल, कलवाड़ी की छात्रा जिया कुमारी और लिपिन पब्लिक स्कूल, खोरी कला के छात्र सागर वर्मा ने 485 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि जिले की टॉपर सूची में शामिल पांचों विद्यार्थी तावड़ू खंड से संबंधित रहे, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ते स्तर की झलक देखने को मिली। उधर पिनगवां खंड के गांव शिकरावा स्थित मेवात पब्लिक स्कूल के छात्र सूफियान ने भी 485 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उर्दू विषय में पूरे 100 अंक हासिल किए। सूफियान की सफलता पर स्कूल और गांव में जश्न का माहौल रहा तथा शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed