{"_id":"68efa994fe724896e8033628","slug":"police-arrested-two-criminal-including-abid-in-punhana-encounter-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punhana Encounter: मुठभेड़ में बदमाश आबिद गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया, 12 से अधिक संगीन मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punhana Encounter: मुठभेड़ में बदमाश आबिद गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया, 12 से अधिक संगीन मामले हैं दर्ज
Wed, 15 Oct 2025 07:39 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: राहुल तिवारी
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:39 PM IST
सार
पुन्हाना में बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात बदमाश आबिद और साथी जाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आबिद क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है, जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, गौ-तस्करी, आर्म्स एक्ट, लूट और उगाही जैसे 12 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूंह जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुन्हाना पुलिस को देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात बदमाश आबिद और साथी जाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आबिद के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज के लिए भर्ती कराया।
शक के आधार पर पुलिस टीम ने किया पीछा
डीएसपी पुन्हाना जितेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सीआईए इंस्पेक्टर संदीप मोर के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात ईंदाना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित अपराधी आबिद अपने साथी जाहिद हुसैन के साथ मोटरसाइकिल पर गौ-तस्करी के इरादे से इलाके से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत ईंदाना रोड पर नाकाबंदी कर दी। करीब 10 मिनट बाद एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल नाकाबंदी से कुछ दूरी पर पहुंची और पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगी। शक के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा किया और मोटरसाइकिल रोकने का प्रयास किया। इसी बीच बाइक फिसलकर गिर गई।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
खुद को घिरा देखकर आबिद ने अपने पास मौजूद अवैध पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली एएसआई सूरज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में इंस्पेक्टर संदीप मोर ने फायर किया, जिससे गोली आबिद के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके साथी जाहिद हुसैन को भी दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक खाली खोल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। घायल आबिद को पहले सीएचसी पुन्हाना और फिर बेहतर इलाज के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बदमाश पर बिछोर थाना में दर्ज एक दर्जन मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आबिद क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है, जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, गौ-तस्करी, आर्म्स एक्ट, लूट और उगाही जैसे 12 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। 2020 में थाना बिछौर में गौ-तस्करी और पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। 2022 में पॉक्सो एक्ट और अपहरण का मामला सामने आया, जबकि 2023 में हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज किए गए थे। डीएसपी ने बताया कि आबिद नूंह मेवात क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य है और लंबे समय से फरार चल रहा था। वह कई बार पुलिस मुठभेड़ों से बचकर भाग निकला था और अन्य अपराधियों को संरक्षण देने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद थाना बिछौर थाना में संबंधित धाराओं के तहत 13वां मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल से छुट्टी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और अन्य प्रदेशों के मुकदमों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
जिले में पुलिस व बदमाशों के बीच हालही में हुई मुठभेड़
28 जनवरी 2025 को हाजीपुर गोहेता में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी शाकिर खेडला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसमें सीआईए प्रभारी संदीप मोर हाथ के अंगूठे में गोली लगने से घायल हुए। 18 मार्च 2025 को तावडू के गुरनावट में रेलवे ट्रैक के पास पुलिस मुठभेड़ में आडवाणी गैंग के तीन गो-तस्कर वारिस, रफीक और रमजान घायल हुए। एक अप्रैल 2025 को सीलखो पहाड़ में मुठभेड़ में गो तस्कर सलीम और साजिद पैर में गोली लगने से घायल हुए। 13 मई 2025 को पुलिस मुठभेड़ में तीन तस्कर राहिल, ताहिर, और शहजाद पंचगांव पहाड़ में घायल हुए थे। 27 सितंबर 2025 को इंदाना गांव में हुए पुलिस पर पथराव फायरिंग के आरोपी अखलाक पुत्र याकूब को सीआईए टीम ने मुठभेड़ के बाद दो अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।