{"_id":"6aa1a76c833fa7971206653f","slug":"on-one-hand-neighborhoods-are-facing-a-water-shortage-on-the-other-commercial-activities-are-being-run-using-domestic-connections-nuh-news-c-25-1-mwt1001-115330-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: इधर मोहल्ले प्यासे, उधर घरेलू कनेक्शन से चल रहा व्यावसायिक कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: इधर मोहल्ले प्यासे, उधर घरेलू कनेक्शन से चल रहा व्यावसायिक कारोबार
विज्ञापन
पुन्हाना में शिकायतों के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर में एक ओर आम लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी पेयजल सप्लाई के पानी का कथित रूप से बड़े पैमाने पर व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल सप्लाई के कनेक्शनों का इस्तेमाल मीठा व फिल्टर पानी बेचने के कारोबार में किया जा रहा है। इसके अलावा कई कार धुलाई सेंटरों पर भी पेयजल लाइन के पानी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में मीठे और फिल्टर पानी की सप्लाई करने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। इन कनेक्शनों से पानी भरकर व्यावसायिक तौर पर सप्लाई किया जा रहा है। वहीं शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर कार धुलाई का काम भी पेयजल सप्लाई के पानी से किए जाने का आरोप है। वाहन धुलाई के दौरान प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नालियों में बहने की बात कही जा रही है।
कई परिवारों को कई-कई दिन नहीं मिलता पानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई मोहल्लों में नियमित पेयजल सप्लाई नहीं पहुंचती। कई परिवारों को कई-कई दिनों तक पानी का इंतजार करना पड़ता है और उन्हें अन्य साधनों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि यदि पेयजल लाइन से होने वाली पानी की बर्बादी और व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाए तो उपलब्ध पानी का बेहतर वितरण संभव हो सकता है।
विज्ञापन
एक्सईएन से लेकर कर्मचारियों तक को कराया अवगत
शहरवासियों का कहना है कि इस पूरे मामले से जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से लेकर संबंधित अधिकारियों और निचले स्तर के कर्मचारियों तक को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक ऐसी कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दी है, जिससे पेयजल के कथित व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लग सके। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर में पेयजल सप्लाई के सभी कनेक्शनों की जांच कराई जाए और यह पता लगाया जाए कि कौन-कौन से कनेक्शन घरेलू उपयोग के लिए हैं तथा किनका इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा है। यदि कोई कनेक्शन नियमों के विपरीत पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
जल्द डीसी और एसडीएम से करेंगे शिकायत
शहर के लोगों ने कहा कि यदि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जिला उपायुक्त नूंह और उपमंडल अधिकारी पुन्हाना से मिलकर लिखित शिकायत की जाएगी। अधिकारियों के समक्ष शहर में पेयजल के कथित व्यावसायिक इस्तेमाल, अनधिकृत कनेक्शनों और पानी की बर्बादी का मुद्दा उठाया जाएगा।
एसडीओ बोले-अवैध कनेक्शनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुमित वर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसे अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि अभी भी ऐसे कनेक्शन मौजूद हैं, जिनका कॉमर्शियल अथवा व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा है, तो उनकी जांच कराई जाएगी। ऐसे कनेक्शन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।