{"_id":"68b87b9477c2e7a003022fff","slug":"memorandum-submitted-to-deputy-commissioner-against-religious-conversion-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106037-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: मतांतरण के विरोध में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: मतांतरण के विरोध में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Wed, 03 Sep 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
नूंह। जिले के मरोड़ा गांव में हुए मतांतरण मामले पर बुधवार को एससी समाज की पंचायत में गठित 51 सदस्यीय कमेटी ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कमेटी सदस्यों ने कहा कि जिले में हिंदू अनुसूचित जाति समाज को प्रताड़ित कर धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जा रहा है।
हाल ही में नगीना थाना क्षेत्र के गांव मरोड़ा के चेतराम, उनकी पत्नी रेखा और बच्चों सहित पांच लोगों ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। इस पर चेतराम के भाई सतबीर ने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर नगीना थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं चेतराम ने अपनी मर्जी से धर्म बदलने की बात कही थी।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि धर्मांतरण कराने वालों के विदेशी ताकतों और मुस्लिम देशों से तार जुड़े हैं। मेवात से हिंदू परिवारों का पलायन जारी है और कई गांव हिंदू-विहीन हो चुके हैं। इस मौके पर मास्टर गंगादान डागर, सूबेसिंह, मास्टर बालूराम, सुभाष मास्टर, कृष्ण प्रधान, सतीश मरोड़ा, सतबीर, रमेश सरपंच छपेड़ा, राजाराम इंडरी, नवल छपेड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।