सम्मेलन तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन हरियाणा के नूंह स्थित पिनगवां में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश की, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी। सर्व समाज कन्या विवाह समिति पिनगवां द्वारा बाग वाले मंदिर परिसर में आयोजित पांचवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक ही पंडाल के नीचे एक ओर वैदिक मंत्रों के साथ फेरे हो रहे थे, तो दूसरी ओर मौलवी साहब निकाह पढ़ा रहे थे। यह दृश्य न सिर्फ देखने लायक था, बल्कि मेवात क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को भी जीवंत करता नजर आया।
ये है भारत की असल तस्वीर: एक ही पंडाल में निकाह और सात फेरे, सामने आई हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगवां
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 23 Jan 2026 06:18 PM IST
सार
प्रत्येक जोड़े को दहेज के रूप में 101 बर्तन, गैस सिलेंडर, बेड, कूलर, पंखा सहित रोजमर्रा के उपयोग का तमाम घरेलू सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही विवाह समारोह में भोजन की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन