{"_id":"68c07773b5e3b532500cf307","slug":"libraries-will-soon-be-built-in-villages-and-cities-meritorious-students-will-get-scholarships-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106199-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: गांवों व शहरों में जल्द बनेगी लाइब्रेरी, मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: गांवों व शहरों में जल्द बनेगी लाइब्रेरी, मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
Wed, 10 Sep 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
नूंह। गांवों व शहरों के बच्चों को जल्द ही लाइब्रेरी मिलेगी तो मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। मेवात के छात्रों के शिक्षा के प्रति जागरूकता व सहूलियत देने की नियत से यह निर्णय लिया गया है। उपायुक्त एवं मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के गांवों और शहरों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और आजीविका से जुड़ी योजनाओं को गति दी जाए, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
एमडीए की समीक्षा बैठक लेते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के चारों शहरी क्षेत्रों में 100 सीटिंग क्षमता वाली लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। साथ ही पंचायती राज विभाग को 54 गांवों में लाइब्रेरी स्थापित करने की रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम नूंह अंकिता पुवार, नगराधीश हिमांशु चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उच्च शिक्षा व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी मदद
मेवात क्षेत्र के युवा यदि व्यावसायिक, तकनीकी, पर्यटन, पैरामेडिकल और पीएचडी कोर्स में दाखिला लेते हैं तो उन्हें एमडीए की ओर से 75 हजार रुपए प्रतिवर्ष अथवा फीस का 75 प्रतिशत (जो कम हो) दिया जाएगा। वहीं एमबीबीएस छात्रों को 1 लाख 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष अथवा वास्तविक शुल्क, जो कम हो, प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य विकास कार्य
बैठक में बताया गया कि गांव आकेड़ा में यूनानी मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा गांव छपेड़ा में ड्राइविंग प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान का भवन निर्माण भी जल्द प्रारंभ किया जाएगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘खेलो मेवात’ गतिविधियों को सुचारू रखने और विभिन्न स्टेडियमों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।