फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Jewelery worth lakhs stolen from the house of a family that went to Jagran, case registered

Nuh News: जागरण में गए परिवार के घर से लाखों के जेवरात चोरी, केस दर्ज

Sat, 06 Sep 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Sat, 06 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र के गांव खोरी कला में अज्ञात चोरों ने उस समय मकान को निशाना बनाया, जब घर का परिवार जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। चोर घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खोरी कला निवासी बबलू सिंह चार सितंबर की शाम करीब सात बजे अपने परिवार के साथ भिवाड़ी में एक जागरण में शामिल होने गए थे। अगली सुबह यानी पांच सितंबर को जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी और बक्से टूटे हुए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खोरी कला पुलिस चौकी इंचार्ज को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed