फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   husband and wife died in road accident in Nuh and remained trapped in car for nine hours

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा: कार में नौ घंटे तक तड़पते रहे कपल, पति की बाहों में मिला पत्नी का शव

Fri, 05 Dec 2025 09:21 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Dec 2025 09:21 AM IST
सार

Nuh Road Accident: राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले लच्छी राम और उनकी पत्नी कुसुमलता की वैगनआर कार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों रातभर तड़पते रहे, लेकिन न तो एनएचएआई पेट्रोलिंग पहुंची और न ही एम्बुलेंस पहुंची।
 

विज्ञापन
husband and wife died in road accident in Nuh and remained trapped in car for nine hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल प्वाइंट 30.900 के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी राम व उनकी पत्नी कुसुमलता निवासी कोटापुरियान का पुरा, हिण्डौन सिटी जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों वैगनआर कार से दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसे ने सरकार के उन दावाें की पोल भी खोलकर रख दी जिसमें एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस व एनएचएआई के लगातार गश्त की बात कही जाती है। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को सुबह करीब आठ बजे मिली। अस्पताल में न पहुंचाने के कारण दोनों रातभर घटनास्थल पर ही तड़पते रहे और दम तोड़ दिया।  इस दौरान न तो उन तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी की कोई पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और न ही एंबुलेंस। 
विज्ञापन


परिजन देवी सिंह ने तहरीर में बताया कि शाम करीब 7 बजे उनका बेटा-बहू कार से दिल्ली गए थे। रात को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों की मौत हुई। कहा कि रातभर दोनों के मोबाइल पर कॉल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पति के साथ था पत्नी का शव
गाड़ी को लक्ष्मी राम चला रहे था जबकि उसकी पत्नी कुसुमलता साइड सीट पर बैठी थी। जिस समय पुलिस ने शवों को गाड़ी से निकाला उस समय पति की बाहों में उनकी पत्नी का शव था। आशंका है कि दुर्घटना के बाद पहले पत्नी की मौत हुई। पति ने गाड़ी से बाहर निकलने का प्रयास किया होगा, लेकिन जब वो सफल नहीं पाए तो साइड सीट पर बैठी पत्नी तक पहुंचे और उसे अपनी बाहों में ले  लिया होगा। उसके बाद उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed