{"_id":"68b73d716f065ae2d709ba16","slug":"health-department-raid-on-shakunat-hospital-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106021-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: शकूनत अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: शकूनत अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
Wed, 03 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुनहाना। दशहरा ग्राउंड के पास स्थित शकूनत अस्पताल व जच्चा-बच्चा केंद्र पर मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने अस्पताल का रिकॉर्ड रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और अन्य दस्तावेज सील कर कब्जे में ले लिए। कार्रवाई का नेतृत्व डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत ने किया।
डॉ. मनप्रीत ने बताया कि नगीना गांव निवासी मुस्कान पत्नी अल्ताफ के अवैध गर्भपात की सूचना मिली थी। जांच में महिला ने स्वीकार किया कि उसने पुन्हाना स्थित शकूनत अस्पताल में गर्भपात कराया। अस्पताल के रिकॉर्ड रजिस्टर में भी उसका नाम दर्ज मिला।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल एमटीपी एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं है। विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए अस्पताल संचालक डॉ. अली मोहम्मद, शकूनत और शकील के खिलाफ पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत दी है।