{"_id":"68bde80d59f710b54e039471","slug":"firing-on-car-due-to-childrens-dispute-case-registered-against-two-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106148-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: बच्चों की कहासुनी में कार पर फायरिंग, दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: बच्चों की कहासुनी में कार पर फायरिंग, दो पर मामला दर्ज
Mon, 08 Sep 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। गांव भाकड़ोजी में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने बड़ों की लड़ाई का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने कार पर फायरिंग कर दी। गोली कार के बोनट से टकराकर निकल गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता साकिर पुत्र दाऊद निवासी भाकड़ोजी की शिकायत पर आरोपी जुनेद और जावेद निवासी भाकड़ोजी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पांच सितंबर को कुछ बच्चे वाॅलीबाॅल खेल रहे थे। खेल के दौरान कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों के बड़ों में विवाद हुआ। झगड़े के दौरान एक पक्ष के युवक को चोटें आईं। बताया गया है कि अगोन गांव से एक क्रेटा कार में तीन युवक भाकड़ोजी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के दूसरे गुट के एक व्यक्ति ने कार पर गोली चला दी। गोली कार के बोनट से टकराकर निकल गई और बड़ा हादसा बच गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अजायब सिंह और थाना प्रभारी निखिल शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।