फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Employees protest against the executive engineer of the electricity corporation

Nuh News: बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों का धरना

Wed, 10 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Wed, 10 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
नूंह। नूंह बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को एचएसईबी वर्कर्स यूनियन यूनिट नूंह के कर्मचारियों ने एक्सईएन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सब्बीर ने की और मंच संचालन इजहार हुसैन ने किया। पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रत्येक टेक्निकल कर्मचारी पर चार-चार लोगों का काम डाल दिया गया है, जबकि एक्सईएन ने अपने पसंदीदा कर्मचारियों को कार्यालय में बैठा रखा है। निगम के नियमों के अनुसार कोई टेक्निकल कर्मचारी कार्यालय में नहीं बैठ सकता। कई बार उच्च अधिकारियों द्वारा इन्हें बाहर भेजने के आदेश दिए जा चुके हैं। कर्मचारियों ने मांग की कि सभी टेक्निकल कर्मचारियों को फील्ड में भेजा जाए ताकि आम जनता को सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। साथ ही, बिना टी एंड पी किट के काम करने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए तुरंत किट उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

यूनिट सेक्रेट्री महेंद्र ने कहा कि एक्सईएन तानाशाही और भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में राजेश प्रधान पुन्हाना, उमर मोहम्मद, कुलदीप, भीम सिंह, रामवीर, असरुदिन प्रधान झिरका, राजेश प्रधान झिरका, बिजेंद्र प्रधान नगीना, सतीश प्रधान नूंह, जुबैर सचिव नूंह, इरफान प्रेस सचिव, सुभान प्रधान, उमर प्रधान झिरका, रवि सचिव पुन्हाना, सलीम, चंदर, ओमप्रकाश, अशोक, नूरदीन, तस्लीम, ताहिर, लियाकत, जुनैद सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, एक्सईएन आशुतोष ने बताया कि कार्यालय में क्लर्क कर्मचारियों की संख्या कम और टेक्निकल कर्मचारियों की संख्या अधिक है, इसलिए कुछ टेक्निकल कर्मचारियों से अतिरिक्त काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed