फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   District hospital receives 4 new ALS ambulances.

Nuh News: जिला अस्पताल को मिलीं 4 नई एएलएस एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, वेंटिलेटर, पीसीआर सहित कई अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी




पलवल। जिले में गंभीर मरीजों के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होने जा रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल को चार नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस मिल गई हैं। इसके साथ ही अस्पताल में एएलएस एंबुलेंस की संख्या बढ़कर छह हो गई है। परिवहन विभाग की कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इन एंबुलेंसों में वेंटिलेटर, पीसीआर सहित कई अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को रास्ते में ही आवश्यक उपचार दिया जा सकता है। ये एंबुलेंस विशेष रूप से हार्ट अटैक, सड़क दुर्घटना, गंभीर रूप से घायल और अन्य गंभीर मरीजों के लिए बेहद उपयोगी हैं। जब किसी मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करना होता है, तब ये एंबुलेंस इलाज की निरंतरता बनाए रखते हुए सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करती हैं। इससे मरीज के जीवन को बचाने की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन




112 पर करें कॉल, सेवा पूरी तरह निशुल्क

सिविल सर्जन डॉक्टर सत्येंद्र वशिष्ठ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक या अन्य गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर डायल करें। यह एंबुलेंस सेवा पूरी तरह निशुल्क है। समय पर सूचना मिलने से प्रशिक्षित टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचकर मरीज को तत्काल उपचार देते हुए जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में बिना देरी किए इस सरकारी सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला नागरिक अस्पताल को चार नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मिल गई हैं। इन एंबुलेंसों में वेंटिलेटर सहित अत्याधुनिक जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे हार्ट अटैक, सड़क दुर्घटना और अन्य गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक सुरक्षित रेफर करने में भी इन एंबुलेंसों का उपयोग किया जाएगा।
-डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ, सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल, पलवल

























विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article