फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Demand letter submitted to DEO on teachers' problems

Nuh News: शिक्षकों की समस्याओं पर डीईओ को सौंपा मांगपत्र

Sat, 06 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Sat, 06 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) नूंह इकाई का प्रतिनिधिमंडल, जिला प्रधान विक्रमजीत राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा से मिला और शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मांगपत्र में एसीपी, सीसीएल मामलों के शीघ्र निपटारे, विद्यालय मुखियाओं को स्पष्ट दिशा-निर्देश, सेट परीक्षा में प्रश्नपत्रों की समय पर आपूर्ति, मेडिकल क्षतिपूर्ति, एलटीसी अनुमोदन, बजट आवंटन और पारदर्शिता के लिए प्रतिदिन पास होने वाली फाइलों के आदेश ईमेल से साझा करने की मांग की गई। संगठन ने मेवात कैडर में कार्यरत पीजीटी शिक्षकों का स्थायीकरण करने संबंधी विभागीय पत्र शीघ्र जारी करने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन

डीईओ रोहताश वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed