{"_id":"68c1b0286d1486108d01cb94","slug":"child-scientists-gave-the-message-of-environmental-protection-in-the-exhibition-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106233-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
Wed, 10 Sep 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चरण देव रहे, विशिष्ट अतिथि सतीश बिंदल और एसएमसी प्रधान विनोद सैनी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सोमवीर राणा ने की।
प्रदर्शनी में ब्लॉक के 10 विद्यालयों से लगभग 30 विज्ञान परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं। बाल वैज्ञानिकों ने एयर प्यूरीफिकेशन, रेन वाटर कंजर्वेशन, स्मार्ट विलेज वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, एआई बेस्ड फायर ब्रिगेड, स्मार्ट कार वैक्यूम क्लीनर, ह्यूमनॉइड कार, ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज, एनर्जी और वाटर कंजर्वेशन जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका (कक्षा 11, मॉडल संस्कृत विद्यालय) ने, द्वितीय स्थान एआई बेस्ड फायर ब्रिगेड मॉडल को, तृतीय स्थान स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर और चतुर्थ स्थान समीर (पीएम श्री विद्यालय, पाठखोरी) ने प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमश: 8000, 6000, 4000 और 2000 रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
विज्ञापन
चरण देव ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का महत्व बताया। प्राचार्य सोमवीर राणा ने “प्रकृति प्रहरी” बनने और जल, पेड़ और प्लास्टिक मुक्त समाज जैसे कार्यों को अपनाने का आह्वान किया। संवाद