{"_id":"68c1acc249c9a6ebb702631c","slug":"chairperson-kept-distance-from-farewell-ceremony-employees-bid-farewell-to-municipal-secretary-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106221-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: विदाई समारोह से चेयरपर्सन ने बनाई दूरी, नगर पालिका सचिव को कर्मचारियों ने किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: विदाई समारोह से चेयरपर्सन ने बनाई दूरी, नगर पालिका सचिव को कर्मचारियों ने किया विदा
Wed, 10 Sep 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
तावड़ू। नगर पालिका सचिव सुमित कुमार शर्मा का तबादला धारूहेड़ा होने के बाद बुधवार को नगर पालिका परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वार्ड पार्षद, वाइस चेयरमैन और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। हालांकि समारोह से नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता सोनी और उनके पति मोहित गोयल की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। बता दें कि सुमित कुमार ने 14 नवंबर 2023 को नगर पालिका सचिव का पदभार संभाला था। करीब 22 महीने की सेवा के बाद उनका तबादला धारूहेड़ा कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन