Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Case registered against 11 people, including the husband, on charges of dowry harassment and physical assault.

Nuh News: दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप, पति समेत 11 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति समेत 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 मार्च 2023 को नूंह निवासी अजीम उर्फ बोना से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि पति और अन्य ससुराल सदस्य उसके साथ मारपीट करते और मानसिक रूप से परेशान करते थे। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे घर से निकालने की धमकी देते थे। एक बार पति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपना बचाव कर लिया। पीड़िता ने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी परेशान करने और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। उसने अपने स्त्रीधन और चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान वापस दिलाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि इस मामले में पहले भी शिकायत दी गई थी, जिसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से काउंसिलिंग का प्रयास हुआ पर समाधान नहीं निकला। जांच अधिकारी ममता ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed