फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Allegations of negligence during surgery under Ayushman card; action demanded.

Nuh News: आयुष्मान कार्ड पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के तावडू स्थित एक निजी अस्पताल पर आयुष्मान भारत योजना के तहत हुए बच्चेदानी (यूटेरस) के ऑपरेशन में कथित लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त और सिविल सर्जन को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

भड़ंगपुर निवासी जमशीदा ने शिकायत में बताया कि 3 जून को बच्चेदानी की समस्या के चलते उन्होंने तावडू के अल सलाम नामक निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ऑपरेशन कराया था। उनका आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर राशिद
विज्ञापन

ने लापरवाही बरती, जिससे पेट पर दो स्थानों पर चीरा लग गया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई। महिला का कहना है कि ऑपरेशन के बाद से लगातार दर्द बना हुआ है और वह विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल ने दो यूनिट खून और दो हजार रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा शिकायत दर्ज होने के बाद अस्पताल संचालक समझौते का दबाव बना रहे हैं। वहीं, डॉक्टर राशिद ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने महिला के पेट पर कोई चीरा नहीं लगाया और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं।


इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed