{"_id":"68b3345f0c93e0950f0b3e9a","slug":"allegations-of-indecency-with-the-female-principal-harassment-and-threats-against-the-teacher-nuh-news-c-25-1-mwt1001-105931-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: महिला प्रधानाचार्य से अभद्रता, अध्यापक पर उत्पात और धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: महिला प्रधानाचार्य से अभद्रता, अध्यापक पर उत्पात और धमकी का आरोप
विज्ञापन
नूंह। सालाहेड़ी गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन मलिक ने आरोप लगाया है कि पास के गांव के जेबीटी गेस्ट अध्यापक उस्मान ने स्कूल में आकर उनके साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी दी।
प्रधानाचार्य के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे पढ़ाई के दौरान उस्मान ने मिड-डे-मील में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए रिकॉर्ड मांगा। विरोध करने पर वह बच्चों के सामने करीब दो घंटे तक उत्पात मचाता रहा और सरकारी कामकाज में बाधा डाली।
सुमन मलिक ने बताया कि उस्मान पहले भी कई बार स्कूल आकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर चुका है और अब जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। शिकायत के आधार जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।